बड़ौत। आवाज भारत फाउंडेशन के महासचिव डॉ. शालीन चौधरी के आवास पर शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर नगरपालिका बागपत के चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर जैन, हारून मलिक, शकील अहमद एडवोकेट, आकिल अली, अखलाक राजा, नूरहसन, डा इरफान अली, शरफराज अली, शादिक चौधरी, हाजी लईक अहमद, अनीस मलिक, इरफान पुट्ठी आदि मौजूद रहे।
जेल भेजा
बड़ौत। जौनमाना गांव में पति-पत्नी के बीच हुए झगडे़ के बाद समझौता न होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पति अमरपाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।