फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक जलाकर कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की

विज्ञापन
बड़ौत में महावीर जंयती पर्व पर पूजा करते जैन श्रद्घालु। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते जैन समाज के लोगों ने घरों में मनाई महावीर जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी की जयंती रविवार को नगर और आसपास के गांवों में धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने घरों में ही मंगल कार्यक्रम आयोजित किए। वर्तमान समय में प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया है। इसके चलते महावीर स्वामी की जयंती लोगों को घरों में मनाई।
रविवार को सुबह से ही जैन समाज के लोगों में असीम उत्साह देखा हया। सुबह से ही घर के द्वार को रंगोली से सजाया जाने लगा। छत पर धर्म ध्वजा लगाई गई। इसके बाद महावीराष्टक का पाठ हुआ। नमस्कार मंत्र का जाप, मंगल कलश की स्थापना कर पूजन विधान हुआ। बालकनी, छत और द्वार पर सपरिवार खड़े होकर घंटी, वाद्य यंत्र, थाली आदि बजाकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई, मंगल दीपकों के साथ भगवान महावीर स्वामी को पालना में झुलाते हुए उनकी मंगल आरती उतारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन समाज के हर्षित जैन, संजय जैन, ललित जैन, शरद जैन, वीके जैन, आदिश जैन ने बताया लॉकडाउन के कारण इस बार शोभायात्रा तो नहीं निकली, परंतु परिवार सहित घर में भगवान की जयंती मनाने का आनंद ही अलग रहा। वहीं भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत की सभी शाखाओं के सदस्यों ने अपने अपने घर में ही भगवान महावीर का पूजन किया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने कोरोना महामारी से के निजात पाने के लिए ण्मोकार महामंत्र की जाप, भगवान की आरती के साथ किसी ने 101, 51, 11 दीपक घर के बाहर दीप्तिमान किया। इसमें नरेंद्र जैन, राज कमल, राजेश जैन भारती, मनोज जैन, सचिन जैन भारती, संगीता जैन, विभोर जैन, कमलेश जैन, मुकेश जैन, वर्षिका जैन, सोमिका जैन, रविता जैन, आरना जैन, हर्षित जैन आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें