फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर बड़ी कार्रवाई: शराब माफिया हरेंद्र पहलवान की 13.16 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

Sun, 08 May 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बड़ौत में पुलिस प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया हरेंद्र पहलवान की 13.16 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क कर ली। इस दौरान उसके 5.50 लाख कीमत के एक घर, 4.77 लाख कीमत का दूसरा घर। इसी के साथ 2.89 लाख कीमत का एक घेर (पशु बांधने और किसानी का सामान रखने का स्थान) को भी कुर्क किया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस, बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को पुलिस प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर फिर से बड़ी कार्रवाई की है। यहां बड़ौत में शराब माफिया की 13.16 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स बड़ौत में पहुंची और बावली गांव पहुंचकर मफिया की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू कराई।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस आर्थिक रूप से माफियाओं को चोट पहुंचा रही है। अमरपाल लुहारा, प्रवेंद्र कुरड़ी व पवन त्यागी ओढ़ापुर के बाद अब पुलिस ने बावली गांव के रहने वाले कुख्यात शराब माफिया हरेंद्र पहलवान की लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री हादसा: मरने वालों की संख्या हुई पांच, मलबे से दो युवकों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह और कोतवाल मगनवीर सिंह रविवार सुबह गांव पहुंचे और कुख्यात शराब माफिया हरेंद्र पहलवान गांव की संपत्ति कुर्क कर ली। सीओ ने बताया कि 5.50 लाख कीमत का एक घर, 4.77 लाख कीमत का दूसरा घर, 2.89 लाख कीमत का एक घेर को कुर्क किया गया। 

पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था हरेंद्र पहलवान
वर्ष 2019 में कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देशन में बावली गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने सुबोध पुत्र जयचंद, अभिमन्यु पुत्र कालूराम, देशपाल प्रधान पुत्र विजय सिंह, हिम्मत पुत्र धर्मवीर सिंह, निर्भय पुत्र रामपाल सिंह समस्त निवासी पट्टी राणा ग्राम बावली थाना बड़ौत के घर दबिश दी थी और उन्हें गिरफ्तार किया।

इसके अलावा चेकिंग अभियान में मारुति को रोका तो कार में पांच पेटी (पव्वा) देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की थी, लेकिन मौके से शराब माफिया फरार हो गया। शराब माफिया की पहचान हरेंद्र सिंह पहलवान पुत्र सतपाल निवासी पट्टी मोल्हू बावली थाना बड़ौत के रूप में हुई थी। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर शराब माफिया के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें