फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एमडी को बड़ौत व बागपत में भारी मात्रा में मिली बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनमैन सस्पेंड, मीटर रीडर हटाया, मीटर सुपरवाइजर पर केस दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। ऊर्जा निगम के अफसरों, कर्मचारियों और बाहरी लोगों की मिलीभगत से बिजली चोरी कराने की सूचना पर शनिवार देर शाम ऊर्जा निगम के एमडी आशुतोष निरंजन ने मेरठ की विभागीय टीम के साथ छापेमारी की। टीम को बड़ी मात्रा में बिजली चोरी होती मिली। हैरानी की बात यह रही कि एमडी के निरीक्षण के पौने घंटे बाद तक स्थानीय अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस पर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। एमडी ने लाइनमैन को संस्पेंड कर दिया है जबकि मीटर रीडर को हटाते हुए मीटर सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एमडी ने अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं से लिखित में जवाब मांगा गया है।
ऊर्जा निगम के एमडी आशुतोष निरंजन को काफी दिन से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार देर शाम एमडी ने मेरठ के स्टाफ आफिसर एके आत्रेय, चीफ इंजीनियर मेरठ एसबी यादव, एक्सईएन मेरठ अजय कुमार और अन्य अफसरों की टीम के साथ गली मोहल्लों में जाकर छापेमारी की। मीटरों, अवैध कनेक्शनों की जांच की गई। टीम को 50 से भी अधिक जगहों पर बिजली चोरी और 70 से अधिक जगहों पर कनेक्शनों में गड़बड़ी से लेकर अन्य खामियां मिलीं। एक मीटर पर दो-दो दुकानें भी संचालित पाई गईं। एमडी ने कुछ लोगों से पूछा कि स्थानीय अफसर या कर्मचारी कभी आपके पास आते है तो दुकानदारों व उपभोक्ताओं ने इंकार कर दिया। एमडी के निरीक्षण के पौने घंटे बाद तक एसई रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता सुधाकर, अवर अभियंता सतीश सहित अन्य को नहीं लगी। बाद में एमडी ने नाराजगी जताते हुए नियमित लाइनमैन यामीन को सस्पेंड कर दिया जबकि मीटर रीडर को हटाने को कहा। इसके अलावा मीटर सुपरवाइजर प्रवीण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनियतिताओं और लापरवाही पर सभी निगम अफसरों से लिखित में जवाब मांगा है। इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय सुधाकर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि एमडी ने अचानक निरीक्षण किया है। कुछ खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

एमडी ने की अपील, समय से जमा कराएं बिल
एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि पूरे प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश सरकार के आदेशों पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ौत से पूर्व बागपत का भी निरीक्षण किया गया था। वहां पर भी भारी मात्रा मेें बिजली चोरी मिली। कई जगहों पर बिना कनेक्शन बिजली चोरी होती मिली, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बागपत में अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की वे समय पर बिजली बिल जमा कराएं, अन्यथा से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील कि वे टोल फ्री नंबर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरों पर एफआईआर के निर्देश
एमडी आशुतोष निरंजन ने कई उपकेंद्रों और फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। एमडी ने बड़ौली गांव में कुछ घरों में कटिया डाली हुई देखी। इस पर अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कनेक्शनों की जांच कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बड़ौत में रॉयल इनफील्ड के शोरूम पर पहुंचे और शोरूम पर बिजली कनेक्शन की जांच की। शोरूम पर 12 किलोवाट का कनेक्शन चल रहा था, जिसे उन्होंने 19 किलोवाट का करने के निर्देश दिए। इसके बाद एमडी व उनकी टीम औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों की जांच करने पहुंचे। लेकिन अधिकांश फैक्ट्रियां बंद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें