फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में ऊर्जा निगम की टीम को बंधक बनाने का प्रयास

विज्ञापन
बड़ौत के बावली गांव में चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बावली में ऊर्जा निगम की टीम को बंधक बनाने का प्रयास
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए शनिवार को बावली गांव पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बनाने का प्रयास किया और मकान के अंदर चेकिंग के लिए आधा घंटे तक नहीं घुसने दिया। सूचना पर नोडल अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह के निर्देश पर शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने बावली गांव मेें ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिजली चोरी व बकायादारों में हड़कंप मच गया। चेंकिग अभियान के दौरान गांव के एक मोहल्ले में आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को उस समय बंधक बनाने का प्रयास किया जब टीम बिजली चोरी की सूचना पर एक मकान में घुसने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि ऊर्जा निगम की टीम मात्र चेकिंग अभियान पर जोर दे रही है। गांव में अधिकांश समय बिजली आपूर्ति गायब रहती है। लोगों को त्रूटिपूर्ण विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं, जब ग्रामीण बिजली बिल ठीक कराने के लिए कार्यालय पर जाते हैं तो उनसे कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। हंगामे की सूचना पर नोडल अधिकारी कपिल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कर पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर चार लोगों को बिना कनेक्शन बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जिनमें श्रीपाल, संजय, सुरेश व राजपाल शामिल है, सभी के खिलाफ थाने पर एफआईआर दर्ज करायी गयी। इस अवसर पर अवर अभियंता महेश कुमार, कपिल, देवेन्द्र सिंह, मदनपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें