फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की करंट से मौत

Fri, 19 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (ब्यूरो)।  काठा गांव में विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शट डाउन लेने के बाद लाइन में विद्युत सप्लाई की। इस कारण उसकी जान गई है। उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


काठा गांव का जोगेंद्र विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह 11 मई को बिजलीघर से शट डाउन लेकर गांव में ही विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान लाइन में विद्युत सप्लाई होने से उसको करंट लगा और बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां से चिकित्सकों ने उसको दिल्ली रेफर किया।

तभी से उसका सफदर गंज अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां लाइनमैन ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के काफी लोग कोतवाली में पहुंची। उन्होंने कहानिगम के कर्मचारी ने जान बूझकर लाइन में विद्युत सप्लाई चालू की है। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें