सिंघावली अहीर बिजली घर में संविदाकर्मी सुरेन्द्र की मौत के बाद सिंघावली थाने में तहरीर देते परि?
- फोटो : BAGHPAT
लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत
बागपत, अमीनगर सराय/बालैनी। सिंघावली अहीर बिजलीघर में तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन की शुक्रवार को लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसने से मौत हो गई। नाराज परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में हंगामा भी किया।
सिंघावली अहीर गांव का सुरेंद्र (40) पुत्र सूरजपाल गांव के बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार को सुरेंद्र शट डाउन लेकर सिंघावली अहीर गांव के जंगल में लाइन ठीक करने गया । आरोप है कि बिजलीघर में तैनात कर्मचारी ने लाइन में करंट छोड़ दिया। इससे लाइनमैन सुरेंद्र झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में हंगामा किया। उन्होंने कहा शट डाउन लेने के बाद जानबूझकर बिजली की लाइन जोड़ी है, इस कारण सुरेंद्र की मौत हो गई है। उन्होंने बिजलीघर में तैनात कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।