फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ छछरपुर गांव में पंचायत----

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छछरपुर गांव में ऊर्जा निगम के खिलाफ रविवार को बैठक हुई। जिसमें लाइनमैन पर अवैध वसूली करने व विरोध करने पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि एक तो किसान पहले ही बकाया गन्ना भुगतान की मार झेल रहा है, ऊपर से ऊर्जा निगम गांव में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों का शोषण कर रहा है। ग्रामीणों ने गांव में तैनात एक लाइनमैन पर अवैध वसूली करने व विरोध करने पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जतायी। अधिशासी अभियंता द्वितीय एसके निर्भय का कहना था कि राजस्व वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में मनोज, अमित, बिटटू, विकास, काले प्रधान, हरपाल, सुधीर, जयपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें