फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर घरेलू व हरियाणा की तर्ज पर टयूबैल का बिल वसूले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तरह घरेलू व हरियाणा की तर्ज पर ट्यूबवेल बिल वसूले सरकार
विज्ञापन

- तीन अध्यादेश के विरोध में होने वाले धरने को दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। किसान अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगरीय व देहात क्षेत्र में जनसंपर्क कर किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, भाजपा सरकार किसान विरोधी काम करती रहेगी।
विज्ञापन

संयोजक नरेंद्र राणा के नेतृत्व मेें कार्यकर्ताओं ने बड़ौत, बावली, मलकपुर, बिजरौल, बामनौली, पुसार, दाहा, भड़ल, निरपुडा आदि कई गांवों में जनसंपर्क किया। संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि तीन अध्यादेश लाकर भाजपा ने किसान विरोधी काम किया है। यदि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है तो इस अध्यादेश को वापस लेकर 14 दिनों के अंदर बकाया गन्ना भुगतान कराने की व्यवस्था करें। साथ ही बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेकर घरेलू बिजली बिल को दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री, इसके बाद चार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज करें। निजी नलकूप के बिल हरियाणा सरकार की तर्ज पर वसूले। साथ ही किसानों की निश्चित न्यूनतम वार्षिक आय निर्धारित करें। उन्होंने शुक्रवार को जनपद में भाकियू के व शनिवार को रालोद के तीन अध्यादेश के विरोध में होने वाले धरने-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर सत्यवीर राणा, वीरेन्द्र राणा, जयवीर, तेजवीर, महक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें