फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल पर जाम में फंसी जिंदगी

Wed, 16 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पुल निर्माण से बागपत-दिल्ली रोड पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में निवाड़ा पुल की मरम्मत के लिए यमुना में अस्थाई पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया। पुल का निर्माण कराए जाने के कारण भारी वाहनों को रोक दिया गया। इससे बागपत में सुबह जमकर जाम लग गया। स्कूली बच्चों के वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। 
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पांच बजे से पुलिस ने भारी वाहनों को सोनीपत की ओर जाने से रोक दिया। भारी वाहन एक ओर खड़े कर दिए गए। लेकिन आठ बजे तक सड़क पर वाहनों की इतनी अधिकता हो गई कि पूरा बागपत ही जाम हो गया। सोनीपत रोड तो पूरा जाम हो ही गया, बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से लेकर दिल्ली रोड बाईपास तथा मेरठ रोड पर शुगर मिल तक लंबा जाम लग गया।
    यहां तक कि स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए। जिससे स्कूल के लिए देर हो गई। जाम की हालत देख बसों से यात्री बाईपास पर ही उतर गए और वहां से पैदल ही बागपत तक पहुंचना पड़ा। हालांकि 11 बजे तक हाईवे से वाहनों के हटवा दिया गया था। पीडब्ल्यूडी के बालेंद्र ने बताया कि पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें