फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेलगाम: बागपत में एडीओ पंचायत के चालक के सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटी 

Mon, 02 Aug 2021 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई कलक्ट्रेट में डीपीआरओ मीटिंग ले रहे थे। एडीओ पंचायत कृष्णपाल मीटिंग में मौजूद थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घायल चालक गौरव - फोटो : Amar Ujala baghpat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत पुलिस अपराध पर नियंत्रण के भले ही बड़े दावे करती हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इसका ताजा मामला शहर के कलक्ट्रेट पर देखने में आया, जहां मुख्य मार्ग पर एडीओ पंचायत के चालक से बदमाशों ने सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली। गोली लगने से चालक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। 

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कलक्ट्रेट के सामने एडीओ पंचायत के चालक गौरव पुत्र जयवीर निवासी रठौड़ा को सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली। गोली लगते ही गौरव घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। 

पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई कलक्ट्रेट में डीपीआरओ मीटिंग ले रहे थे। एडीओ पंचायत कृष्णपाल मीटिंग में मौजूद थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें