फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस के बिना वाहन चलाएं तो लाइसेंस होना चाहिए निलंबित : सांसद

सार

बागपत में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूल बसों की फिटनेस और परमिट की सख्त जांच के निर्देश दिए गए। बिना परमिट या फिटनेस वाले वाहनों को सील करने तथा संचालकों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- परमिट व फिटनेस नहीं कराने वाले स्कूली वाहनों को सील करके संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि फिटेनस के बिना वाहन चलाने वाले चालक का लाइसेंस निलंबित होना चाहिए और स्कूल वाहनों को सील कर संचालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों की छुट्टी के समय सड़कों पर जाम लगना आम समस्या बन गई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों प्रभावित होती हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन में कार्ययोजना तैयार कर जाम से निजात दिलाई जाए। कहा कि बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहन किसी भी हालत में स्कूलों में न चलें।
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने कहा कि शिक्षा विभाग एक सप्ताह में सभी विद्यालय के वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित कराए और सभी कागज पूर्ण होने वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाए। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि प्रत्येक वाहन की नियमित जांच करें और विद्यालय वाहन नियमावली के सभी मानकों को पूरा कर रहे हैं। समय-समय पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किए जाए, ताकि मानक पूरे किए जा सकें। एसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखेगी और दोषी वाहन मालिकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- 527 स्कूल बसों में केवल 426 परमिट से चल रहीं
एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कुल 572 स्कूल बसें पंजीकृत हैं, जिनमें से 426 बस वैध परमिट के अंतर्गत हैं, जबकि 27 वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है और 119 वाहन बिना परमिट संचालित हो रहे हैं। 538 वाहन फिटनेस प्राप्त हैं, जबकि 34 वाहन बिना फिटनेस के मिले हैं। 164 वाहन मॉडल कंडीशन पूर्ण कर चुके हैं और इनमें 97 वाहन अभी भी सक्रिय हैं। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, बीएसए गीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें