फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और विधायक ने सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट लोक मंच में आयोजित कार्यक्रम में बड़ौत विधायक केपी मलिक और डीएम राजकमल यादव ने 200 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया। साथ ही बैंकों को निर्देशित किया गया कि व्यक्ति को ऋण के लिए अनावश्यक चक्कर न लगवाए।
विज्ञापन

लोकमंच पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक व डीएम राजकमल यादव ने दीप जलाकर किया। ऋण संवर्धन कार्यक्रम में जिले के सभी बैंकों ने अपने स्टॉल लगाए और सरकार की ऋण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। डीएम राजकमल यादव ने कहा अगर कोई व्यक्ति बैंक में लोन लेने आता है तो समय को देखते हुए उन्हें लोन दिया जाएं। उनको अनावश्यक रूप से चक्कर न लगवाए जाएं। बताया कि विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण योजनाओं के 1389 लाभार्थियों को लगभग 60 करोड़ के वाहन सहित अन्य ऋण व कृषि प्रकरण स्वीकृत किए गए है। 200 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सीडीओ रंजीत सिंह, एलडीएम राजेश पंत, क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक राजीव जैन, आरसेटी निदेशक शशि कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें