- अमर उजाला फाउंडेशन का अभियान, एक यूनिट रक्तदान और बचाए चार की जान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज यानि बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि कैंप के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
एक अक्तूबर को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि डीएम शकुंतला गौतम, विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा होंगे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान से पहले रक्तदाता के ब्लड की जांच होगी। रेयर ग्रुप के ब्लड ग्रुप वाले जरूर रक्तदान करें। क्योंकि इस तरह के ग्रुप वाले रक्त की समय-समय पर आवश्यकता पड़ती रहती है। लोगों से आह्वान किया गया है कि वह कैंपों में पहुंचे और रक्तदान जरूर करें। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड दिया जा सके।
रक्तदान के लिए करें कॉल
बागपत। रक्तदान शिविर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। रक्तदान के लिए जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर 8954893110 पर कॉल कर सकते हैं।
इन संगठनों ने लोगों को किया जागरूक
बागपत। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने में लायन क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 के चेयरमैन विजन ने लोगों को जागरूक किया। पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने अधिवक्ताओं को जागरूक किया। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने लोगों को जागरूक किया। युवा किसान क्लब और जय भारत माता ट्रस्ट ने लोगों को जागरूक कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।