फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बामनौली के जंगल में नीलगाय को खींचकर ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसानों में तेंदुए को लेकर दहशत, पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। बामनौली गांव के जंगल में रविवार को तेंदुआ नीलगाय को खींचकर ले गया। इसका पता चलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पंजों के निशान देखकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव के किसान वीरसैन, सतेंद्र, पुष्पेंद्र आदि ने बताया कि रविवार को वे खेत में काम करने गए थे, तभी एक तेंदुआ नीलगाय के पीछे भागता हुआ आया। जिसे देखते ही खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर नलकूपों में जाकर छिप गए। तेंदुए ने नीलगाय को पकड़ लिया और उठाकर जंगल में ले गया। उधर, सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे, जिन्होंने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किसानों ने बताया कि पहले भी जंगल में तेंदुआ देखा जा चुका है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर पंजों के निशान की जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों को जंगल में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें