फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की पकड़ से दूर तेंदुआ, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की पकड़ से दूर तेंदुआ, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

दोघट। मांगरौली गांव के जंगल में तेंदुए को नही पकड़वाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा किया। चेतावनी दी की जल्द तेंदुआ नही पकड़ में आया तो लोग धरना देंगे।
विज्ञापन

मांगरौली गांव में बुधवार को हरिमोहन शर्मा के खेत में तेंदुए ने किसान के बैल पर झपट्टा मारा था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जंगल में कॉबिंग कराई थी। आरोप है कि जंगल में आए दिन तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीण अपना जरूरी काम नहीं निपटा पा रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी वन विभाग अब तक तेंदुए को नहीं पकड़ पाया है। इससे नाराज लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि एक सप्ताह के अंदर तेंदुआ नहीं पकड़ में आया तो ग्रामीण धरना देंगे। इस मौके पर सुभाष शर्मा, हरिमोहन शर्मा, कपिल, रतन, अशोक, कुलदीप, संजय, नरेश, रजनीश, श्याम सुंदर, राधेश्याम, विक्की आदि मौजूद रहे। रेंजर बड़ौत मदनपाल सिंह का कहना है पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें