दहशतजदा ग्रामीण पहरा देने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवींकला के जंगल में मंगलवार देर शाम किसान को तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे। दहशतजुदा ग्रामीण पहरा देने के लिए मजबूर हैं।
किसान बब्बू ने बताया कि वह बीती गन्ने छील रहे थे। उन्हें ईख में तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी फोन पर ग्रामीणों को दी। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे और खेतों में तेंदुए की तलाश की। मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि मवींखुर्द, मतानतनगर, बुढ़सैनी, पुरामहादेव और मवींकला में 15 दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है। उसके डर से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण पहरा देने के लिए विवश हो रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग की अनदेखी व लापरवाही के कारण लोग दहशत में हैं। उन्होंने जल्द तेंदुआ न पकड़वाने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। यहां कुलदीप, भीम सिंह, धर्मपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेंद्र, देवेंद्र, प्रदीप, नीरज शर्मा, सुरेश कश्यप रहे।