फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार की टक्कर से लेखपाल के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। टांडा मार्ग पर कुर्डी नांगल गांव के पास मंगलवार रात एक कार की टक्कर से 22 वर्षीय युवक दीपक की मौत हो गई। वह बोड्ढा गांव निवासी लेखपाल अनुज का भाई था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोड्ढा गांव निवासी सुरेशपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अनुज गोरखपुर में लेखपाल है। दीपक पानीपत की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह रोजाना बाइक से ड्यूटी पर आता-जाता था। मंगलवार रात वह ड्यूटी से लौटते समय कुर्डी गांव में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। कुर्डी नांगल गांव के गेट के पास सामने से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने दीपक को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सुरेशपाल ने बताया कि दीपक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। इस मामले में सीओ अंशु जैन ने बताया कि कार की टक्कर से हादसा हुआ है। पुलिस कार और उसके चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें