फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व उनका सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने लोगों से की अपील, मिलने-जुलने वाले करा ले कोरोना टेस्ट
विज्ञापन

बड़ौत। भाजपा विधायक केपी मलिक व उनके सुरक्षा कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद विधायक ने लोगों से अपील की है कि जो लोग संपर्क में रहे हैं। वह भी अपनी करोनो जांच करा लें।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से विधायक की तबियत खराब चल रही थी। विधायक ने कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उनके संपर्क में आए कुछ लोग व सुरक्षा कर्मियों ने भी जांच करायी। जिसमें उनका एक निजी सुरक्षा कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया। विधायक ने एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों में भी शिरकत की थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने-जुलने वाले लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। विधायक नोएडा स्थित अपने आवास में क्वारंटीन हैं, जबकि उनके गनर को टटीरी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें