फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़िए हाथ मिलाना, वायरस से सबको बचाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश मे कोरोना वायरस की महामारी घोषित होने के बाद जिले के लोग आपस में हाथ मिलाने से कतरा रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को हाथ ना मिलाने के बजाए नमस्ते करने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सक मॉस्क लगाकर मरीजों का उपचार कर रहे है तथा इजाल के लिए आने वाले लोगों को मॉस्क अथवा मुंह पर कपड़ा बांधने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी घोषित हो गई है। अब चिकित्सक हो या अन्य कोई मिलने वाला व्यक्ति कोरोना के भय से एक-दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस ने उन्हें उनकी संस्कृति की ओर लौटा दिया है। जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। चिकित्सक हो या मरीज, अब अधिकांश मॉस्क का प्रयोग कर रहे हैं। चिकित्सक लोगों को मॉस्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। मॉस्क उपलब्ध न होने पर चिकित्सक लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधने की सलाह दे रहे हैं। डाक्टर जितेंद्र वर्मा का कहना है कि कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका सफाई है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर वायरस से बचा जा सकता है। यह वायरस हाथ मिलाने से भी फैलता है। लोग मॉस्क का प्रयोग कर सकते है। उनका कहना है कि साफ कपड़ा मॉस्क से ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें