लर्निग आउट टेस्ट से होगी विद्यालयों की ग्रेडिंग
बड़ौत। सरकार की ओर से बेसिक विद्यालयों की ग्रेडिंग तय करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आठ नवंबर को लर्निग आउट टेस्ट परीक्षा होगी। इस परीक्षा में नगर और बड़ौत ग्रामीण से करीब 4665 विद्यार्थी शामिल होंगेें। परीक्षा के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग तय होगी।
बेसिक शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार के लिए सरकार ने विद्यालयों की ग्रेडिंग करने का निश्चय लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में लर्निग आउट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा पांच, छह, सात और आठ के बच्चे प्रतिभाग करेगें। परीक्षा के आधार पर ही विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्रयास किएं जाएगें। इसके बाद इसकी पुन परीक्षा होगी। इसके बाद भी ग्रेंडिग में सुधार पर होने पर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय होगी। परीक्षा के प्रश्न पत्र जिला मुख्यालय पहुंच चुके है।
इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के शैक्षिक स्तर की जानकारी कर उसमें सुधार करने का है। इसके लिए केन्द्र व्यवस्थापक तैयार किएं जा रहे है। यह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तरह कराई जाएगी। इसमें परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की बच्चियां भी शामिल होगी।
ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा
बड़ौत। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने का निर्णय लिया है ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने पर छात्रों को पहले से जानकारी हो। दो घंटे की ये इस परीक्षा में कक्षा पांच के परीक्षार्थियों के लिए 40 प्रश्न और अन्य कक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए 50-50 प्रश्न होगें। प्रश्नपत्र के सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे।