छात्रवृत्ति आधारित परीक्षा में 21 छात्र अनुपस्थित रहे
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। परीक्षा में पजीकृत परीक्षार्थियों में से 21 अनुपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को आयोजित हुई छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण संपंन हुई है। पहले ही इसकी तैयारियां कर ली थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कुल प्रजीक परीक्षार्थियों में 96 में से 82 उपस्थित रहे ओर 14 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 42 छात्र पंजीकृत हुए थे। इसमें से 35 उपस्थित हुए और सात अनुपस्थित रहे। दोनो परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। मुकेश राज शर्मा, रामकुमार शर्मा, सितारा बेगम, ब्रजनंदन, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रविंद्र भारतीय का सहयोग रहा।