फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन परिवारों से सीखिए, इन्होंने लागू किया खुद का लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भी बड़ी संख्या में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों और बाजारों में भीड़ कम करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से पाबंदियां लगाई जा रहीं हैं। वहीं इन सब के बीच कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं। ये लोग कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हैं। अनावश्यक ही घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। इन परिवारों ने कोरोना से बचने के लिए खुद का लॉकडाउन लागू कर लिया है। ऐसे ही परिवार दूसरे लोगों के लिए सीख बनते हैं।
गायत्रीपुरम निवासी रोहित शर्मा का कहना है कि कोरोना से सावधान रहकर ही बचा जा सकता है। हमारे परिवार के सभी सदस्य शासन-प्रशासन की ओर से जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करते हैं। बेवजह या भीड़ वाली जगहों पर जाने से परिवार के सभी लोग बचते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी वर्षा चौहान का कहना कि शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे है। यह हमारी सुरक्षा के लिए ही हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को इन निर्देशों का पालन करना चाहिए। हमारा परिवार पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन करता है।
विज्ञापन

महावीर वाली गली निवासी अक्षय चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय बहुत तेजी से फैल रहा है। घरों में रहकर और कोरोना गाइडलाइन का पालन करके ही इससे बचा जा सकता है। हमारे परिवार ने अपना अलग लॉकडाउन लागू किया हुआ है। बेवजह बाजार या भीड़ भरी जगह परिवार का कोई सदस्य नहीं जाता है। घर में भी दो गज की दूरी का ख्याल रखते हैं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें