फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर लीक कर रहे पेपर

Sat, 15 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Leaking paper on contracts - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अधिकारी पल्ला झाड़ने में लगे हैं। डीआईओएस का दावा है कि बागपत के किसी भी केेंद्र से परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं हुई। इसके बावजूद प्रश्नपत्र वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


माफिया ने पूरी परीक्षा का ठेका ले रखा है। बड़ौत के अलावा पिलाना क्षेत्र में परीक्षा से पहले दिन ही परीक्षार्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंच जाते हैं। आदर्श वैदिक विद्यालय नंगला सिनौली के केंद्र व्यवस्थापक सुक्रमपाल तोमर ने 28 मार्च को एक छात्र पर प्रश्नपत्र लीक कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंटर के केमिस्ट्री का हस्तलिखित प्रश्नपत्र की नकल सामग्री मिलने के बाद मामला उठा। बाद में तोमर को केंद्र व्यवस्थापक पद से हटा दिया गया। शिकायतें की गई थी कि बड़ौत क्षेत्र के तीन स्कूलों में नकल कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें