फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को छुड़ाने के लिए कोतवाली पर नेताओं का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मोहल्ला काजीपुरा में मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव व बवाल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि सात नामजद और 20 अज्ञात अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मंगलवार को पूरा दिन हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने के लिए नेता कोतवाली पर जमे रहे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि काजीपुरा मोहल्ले में पथराव व लाठी डंडों से हमला कर एक पक्ष के तीन-चार लोगों को घायल करने के आरोपियों में चार को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा 11 के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट की गई है जिसमें जाहिद, आसिफ, परवेज, गुलफाम, वसीम, आकिल, नईम, अहसान, मोहसिन, शाहिद तथा एक महिला साजिदा के साथ 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस पर किसी भी राजनैतिक दल को हावी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें