फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर वकील, तीन तक सीजेएम कोर्ट किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर वकील, तीन तक सीजेएम कोर्ट किया बहिष्कार
विज्ञापन

बागपत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पर अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाकर जिला बार एसोसिएशन ने तीन मार्च तक सीजेएम कोर्ट के बहिष्कार का एलान किया है।
मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन की आम सभा बार सभागार में हुई। इसमें अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। तीन मार्च तक कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रकरण में जिला जज से मुलाकात करेगा। महामंत्री आजाद धामा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामने लगातार आ रही समस्याओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। खलील अहमद, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र पाल शर्मा, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र मान, अजय धामा, महिपाल सिंह किरठल, इंद्रपाल गुर्जर, महेंद्र बंसल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में नहीं जाएंगे अधिवक्ता
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री आजाद धामा ने कहा कि कोई भी अधिवक्ता सीजेएम कोर्ट में विधिक कार्य के लिए नहीं जाएगा। अधिक्ताओं ने सीजेएम पर अव्यवहारिक कार्य और अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें