फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से निखरता है जीवन, बेटियों को जरूर पढ़ाए

विज्ञापन
कांसापुटठी नागंल के प्राथमिक विद्यालय में लोगो के साथ बैठक करते पूर्व मंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला ने मवी खुर्द गांव के मजरे कासा पुट्ठी का हाल उजागर किया तो लोगों को सहारे की उम्मीद बंधी हैं। पूर्व राज्य मंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल ने प्रबुद्धजनों के साथ घर-घर जाकर लोगों को बेटी की शिक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जीवन निखरता है। बेटियों को जरूर पढ़ाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने कासा पुट्ठी का प्रकरण उठाया तो लोग भी मदद के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को गांव पहुंचे पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने घर-घर जाकर लोगों को बेटी की शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसके उपरांत गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शिक्षा अच्छे समाज का आधार है। लड़कियों को जरूर पढ़ाया जाना चाहिए। स्कूल के इंचार्ज मास्टर अय्यूब, शिक्षिका प्रियंका, मास्टर राजेंद्र यादव, सचिन यादव, आशु, शकूर, भूरे, नसीर, अकबर, शकील, मोहम्मद अली, शाहिद मौजूद रहे।
हम करेंगे सुरक्षा, बेटियों को पढ़ाएं
बागपत। गांव के ग्रामीणों ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया तो पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि प्रबुद्धजनों को बेटी की शिक्षा के लिए आगे आकर इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। गणमान्य लोगों ने कहा कि वह सुरक्षा का इंतजाम करेंगे, किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका पहला प्रयास है कि गांव का स्कूल ही आठवीं तक हो जाएं।
विज्ञापन

हर बेटी जाएगी स्कूल
बागपत। पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि शिक्षित बेटा एक परिवार को रोशन करता है, परंतु शिक्षित बेटी दो परिवारों में रोशनी करती है। अगर बेटी पढ़ेगी तो वह एक शिक्षित और संस्कारवान समाज का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने भरोसा दिया है कि बेटियों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। ग्रामीण शकूर, नसीर, मोहम्मद अली और शाहिद अली ने कहा कि पढ़ाई कराने का मन है, लेकिन सुरक्षा का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें