फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार के खिलाफ भी दर्ज किए जाएं मुकदमें : साहब सिंह

विज्ञापन
बड़ौत में अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक साहब सिंह - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने उनके खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज किया है। अगर वह दोषी हैं, तो साथ में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार समेत करीब 50 पुलिसकर्मी भी दोषी हैं। इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि या तो मुकदमे को वापस लिया जाए या फिर इन लोगों को भी मुल्जिम बनाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रशासन का रवैया व्यापारियों के साथ निराशाजनक है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर की आवास विकास कालोनी में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया और उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। इस दौरान एसडीएम, सीओ व कोतवाल और तहसीलदार आवास पर उनसे वार्ता करने आए थे। उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया, फिर कैसे लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ। उनके और व्यापारियों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अगर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो अधिकारियों के खिलाफ भी होनी चाहिए। वह भी तो उनके साथ थे। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी अजय कुमार सिंह को पत्र दिया गया है। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें