फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्राटा दौड़ में लक्ष्य, ज्योति, यश, दीशु प्रथम

Fri, 09 Feb 2024 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में शुक्रवार को वार्षिक खेल महोत्सव का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में लक्ष्य, ज्योति, यश और दीशु ने सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेल महोत्सव का शुभारंभ जिला जज जालौन आजाद खान, विमल शर्मा व वयोवृद्ध एथलीट इलमचंद तोमर ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। 100 मीटर सीनियर बालक दौड़ में लक्ष्य प्रथम, आरव द्वितीय, बालिका में ज्योति प्रथम, अनुष्का द्वितीय, जूनियर बालक में यश प्रथम, विशु द्वितीय, बालिका में दीशु प्रथम, माही द्वितीय, जूनियर बालक 200 मीटर दौड़ में यश प्रथम, विशू द्वितीय, बालिका में दीशु प्रथम, पिंकी द्वितीय, सीनियर बालक 400 मीटर दौड़ लक्ष्य प्रथम, यश द्वितीय, बालिका में रिया प्रथम, जिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर कबड्डी में भगत हाउस ने टैरेसा हाउस को 21-20 से हराया, सीनियर बालिका खो-खो में भगत हाउस की टीम ने टैरेसा हाउस की टीम को हराया। वालीबॉल में भगत हाउस ने टैरेसा हाउस की टीम को हराया। क्रिकेट में टैरेसा हाउस की टीम ने भगत हाउस की टीम को हराया। महोत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर शिवानी चौधरी, अनुभव चौधरी, डायरेक्टर प्रधानाचार्य देवनागर, प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने खेल महोत्सव में पहुंचे अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। संचालन तनिष्क, अंशिका ने किया। पूर्व सब इंस्पेक्टर ओमबीर सिंह, दिनेश शर्मा, मोहित सोलंकी, रेफरी अंकुर शर्मा, गौरव धामा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें