फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के बंद मकान से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
बागपत के गायत्रीपुरम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गायत्रीपुरम मोहल्ले में मंगलवार की रात चोरों ने चिकित्सक के बंद मकान से 4.80 लाख की नकदी और करीब पांच लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले, जिनमें चोरों के चेहरे कैद हो गए है। पुलिस वीडियो के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम मोहल्ले में रहने वाले डा. मोहम्मद उमर फारूक ने बताया कि उनका राजीव गांधी नाम से हॉस्पिटल है। उनका परिवार हॉस्पिटल के ऊपर मकान में रहता है। उनकी पत्नी शिक्षिका है, जिनकी बदायुं में तैनाती है। पत्नी बच्चों के साथ वहीं रहती है। डा. मोहम्मद उमर के अनुसार वह मंगलवार को मकान का ताला लगाकर अपने गांव असारा गए हुए थे। देर शाम को वापस घर लौटे। घर आने के बाद कपड़े बदलकर होटल पर खाना खाने चले गए। इस बीच मकान के पीछे मार्केट की छत से चोर उनके मकान में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर चार लाख 80 हजार की नकदी के अलावा करीब पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिनमें चोरों का पता चल गया है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि चोरों को तलाश किया जा रहा है और उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें