फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के शिखर का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य वसुनंदी जी महाराज और उनके संघ के सात मुनियों के सानिध्य में रविवार को शिखर निर्माण शिलान्यास किया गया।
वजारोहण के माध्यम से मांगलिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन की गई। जैन मुनि के प्रवचनों में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शिखर निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इसमें प्रतिष्ठाचार्य पंडित मनोज शास्त्री एवं विधानाचार्य नमन जैन सरूरपुर कलां ने मंत्रों के माध्यम से शिलान्यास को संपन्न कराया। पीयूष जैन, विजेंद्र जैन, मयंक जैन, पंकज जैन, विनीत जैन, नमन जैन, हंसराज जैन, कैलाश जैन, शिखर चंद जैन, प्रहलाद जैन, लवली जैन, कामिनी जैन, बबीता जैन, सुधा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वसुनंदी महाराज का ससंघ जोरदार स्वागत
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रविवार शाम जैन समाज के आचार्य वसुनंदी जी मुनि महाराज ससंघ बागपत से पद विहार कर कस्बे के जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान जैन समाज के नागरिकों व महिला मंडल समिति ने जैन मुनियों का जोरदार स्वागत किया और आरती की। प्रवीण जैन ने बताया कि मुनि जी रात्रि विश्राम कर यहां से सुबह ही अमीनगर सराय के लिए विहार करेंगे। स्वागत में संजय जैन, प्रवीण जैन, राज किशोर गोयल, मनोज सिंघल, अमित जैन, सुमित जैन, श्रेयांश जैन, राकेश जैन, प्रवीण जैन, वैभव जैन, देवेंद्र मित्तल, महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा जैन, गीता जैन, दीप्ति, शोभा, सुधा, रेनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें