फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया एसपी कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय पर हंगामा कर रहे नौरोजपुर रोड बहारी बस्ती के लोगो को समझाते इस्पेक्टर एनएस स? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर रोड के वार्ड नंबर दो निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एसपी कार्यालय पहुंचे वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति से रुपये उधार लिए थे, जिन्हें लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी तनाव में मौत हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को नौरोजपुर रोड स्थित वार्ड नंबर दो निवासी ओमवती ने पुलिस को बताया तीन साल पहले एक व्यक्ति से ब्याज पर दो लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने रुपये देने से पहले उनके मकान अपने नाम करा लिया था। दो लाख के बदले आरोपी ने ब्याज के पांच लाख की मांग की तो मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों के सामने वापस दे दिए थे। पीड़ित महिला ओमवती ने बताया कि 15 जनवरी को आरोपी ने उसके पति महक सिंह को बुलाकर 35 हजार रुपये ओर बकाया बताए, नहीं देने पर महक सिंह को घर पर ही बंधक बना लिया। लोगों ने आरोपी के घर से महक सिंह को छुड़ाकर लेकर आए। आरोपी की हरकतों से उसका पति महक सिंह लगातार तनाव में रहने लगे और सोमवार को सुबह सदमे के कारण मौत हो गई। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी अभिषेक सिंह ने कोतवाली प्रभारी को जांच के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला शव का पोस्टमार्टम कराया है। उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें