बागपत में पंचायत चुनाव की आचार संहिता से कुछ ही घंटों पहले जिले के दो नेताओं को सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को राज्य मद्य निषेध का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि हाजी तराबुद्दीन को गन्ना बीज निगम का सलाहकार बनाया गया है।
सपा ने पंचायत चुनावों से ऐन पहले लिए गए इस निर्णय में पंचायत चुनावों में लोगों को रिझाने का प्रयास किया गया है। पूर्व में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के भी चेयरमैन रह चुके डाक्टर कुलदीप उज्ज्वल को एक बार फिर से राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजा गया है।
उन्हें इस बार राज्य मद्य निषेध विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। हाजी तराबुद्दीन का नाम 2012 के विधानसभा चुनाव में अचानक सुर्खियों में उस समय आया था, जब सपा ने छपरौली विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि बाद में सपा ने अपना प्रत्याशी बदल लिया था।
उन्हें अब गन्ना बीज निगम का सलाहकार बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर एसपी यादव ने बताया कि डॉक्टर कुलदीप उज्ज्वल को मद्य निषेध विभाग का चेयरमैन और हाजी तराबुद्दीन को गन्ना बीज निगम का सलाहकार बनाया गया है।
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बागपत। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर कुलदीप उज्ज्वल को राज्य मद्य निषेध विभाग का चेयरमैन बनाए जाने और हाजी तराबुद्दीन को गन्ना बीज निगम का सलाहकार बनाए जाने पर जश्न मनाया।
सपा नेता बिल्लू प्रधान के कार्यालय पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। बिल्लू प्रधान ने कहा कि पार्टी ने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया है।
इस दौरान रिफाकत प्रधान, तेजपाल बली, काला प्रधान, कर्मवीर प्रधान, मतहसीम, डॉक्टर रियासत अली, रविंद्र, राधे गुर्जर, रामवीर, नीरज, नवीन, रामपाल, सुशील, हरेंद्र, वसीम, नीटू कोरी शामिल रहे।
मोहल्ला माता कॉलोनी में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव डॉक्टर शकील अहमद के आवास पर ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सतीश गुप्ता, रियासत अली, फुरकान, बब्बू सिद्दीकी, जीशान, अमजद खान, नवाब अली शामिल रहे।