रमाला। दस माह पूर्व कोलकाता के हावड़ा में एटीएम से हुई 21 लाख रुपये की लूट के मामले में कोलकाता व स्थानीय पुलिस ने बुधवार देर रात कंडेरा गांव में दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इस पर कोलकाता पुलिस ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि दस माह पूर्व कोलकाता के हावड़ा शहर के एक एटीएम में 21 लाख रुपये की लूट की गई थी। कोलकाता पुलिस को जानकारी मिली कि लूट का एक आरोपी जिले के कडेरा गांव का है। दूसरा आरोपी उसका रिश्तेदार है। कोलकाता व स्थानीय पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कंडेरा गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी को पहले ही इसकी सूचना मिल गई। इसलिए वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। कोलकाता पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में ही है। संवाद