मेरठ। विद्यार्थियों में भारतीय सेना के प्रति उत्साह व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय सेना द्वारा अपनी सेना को जानो एवं जॉइन इंडियन आर्मी थीम पर एक दिवसीय सैन्य उपकरण प्रदर्शनी का सोमवार को आयोजन किया जाएगा।
सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की ओर से प्रसारित की जा रही है। जैसोर कॉम्प्लेक्स कैटल रिसर्च सेंटर में लगने वाली इस प्रदर्शनी में हथियार व सैन्य उपकरण, बख्तरबंद वाहन तथा सैन्य बैंड का प्रदर्शन होगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को सेना को निकट से जानने तथा भविष्य में भारतीय सेना से जुड़कर राष्ट्र से सेवा करने के लिए प्रेरित करने का बड़ा अवसर है। यह आयोजन केवल विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से अपने शिक्षकों के साथ ही आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे। आम जनता के लिए यह नहीं होगा।