फैजपुर निनाना गांव में लूट का विरोध करने पर मारा था चाकू
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में लूट का विरोध करने पर दोस्त की गर्दन में चाकू मारने के आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और उससे चाकू बरामद किया जाएगा।
फैजपुर निनाना गांव में संदीप की गर्दन में 29 जनवरी को गांव के दूसरे वर्ग के युवक फिरोज ने चांदी की चेन व हजारों रुपये की नकदी लूटने के विरोध पर चाकू मार दिया था। इस घटना से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश डाली। जिससे शुक्रवार को आरोपी फिरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि पुलिस दबाव के कारण आरोपी फिरोज ने सरेंडर किया है। उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा।