फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पालतू कुत्ता उठाकर ले जाने के विवाद में चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। ककड़ीपुर गांव में पालतू कुत्ता उठाकर ले जाने के पुराने विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल सोबित का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता सुनील ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ककड़ीपुर गांव निवासी सुनील ने बताया कि गांव के दो युवक उनका पालतू कुत्ता उठाकर ले गए थे। इसको लेकर उनका विवाद हो गया था। रविवार शाम उसका बेटा सोबित गांव में ही हलवाई की दुकान पर समोसे खरीदने गया था, तभी बाइक पर दो युवक वहां आए और उसी विवाद में सोबित पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार से सोबित घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद हमलावर उसके बेटे को मृत समझकर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने घायल सोबित का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें