फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का मेडिकल कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुकर्म का आरोप लगाने वाले किशोर का मेडिकल कराया
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सब्जी विक्रेता पर कुकर्म करने का आरोप लगाने वाले किशोर का पुलिस ने एएसपी के निर्देश पर मेडिकल परीक्षण कराया। किशोर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने धमका कर किशोर से कुकर्म नहीं होने की बात कहलवाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने एएसपी अनिल कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ सितंबर को उसके 15 वर्षीय भाई के साथ सब्जी विक्रेता ने पांच सौ रूपये का झांसा देकर दुकान में कुकर्म किया था। उसने सब्जी विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन शाम के समय रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित किशोर के भाई को ही पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में हवालात में बंद कर दिया। उसे कुछ घंटो बाद छोड़ दिया गया था। पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को किशोर का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि मामला झूठा है। परिजन कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले किशोर की पिटाई कर कोतवाली लेकर आए थे। उसके कपड़े तक भी पुलिस को नहीं दिए गए। फिलहाल किशोर को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें