फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिलेगा बकाया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिलेगा बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान प्रबंधक से चीनी मिल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को पेराई सत्र से पहले गन्ना भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया।
सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण के बाद नए पेराई सत्र का शुभारंभ करने जल्द ही मुख्यमंत्री में आएंगे। रविवार को तैयारी का जायजा लेने मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी शकुंतला गौतम सहकारी चीनी मिल रमाला पहुंची। उन्होंने नए प्लांट का दौरा किया। कई जगह पुरानी स्कैप पड़ी होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह उन्हें मिल परिसर में कूड़े के ढेर नजर आए। इससे उन्होंने प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे को सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। वह मिल के किसी भी हिस्से का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने पेराई सत्र से पहले बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया। डीएम शकुंतला गौतम ने मिल अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द मिल का कार्य पूरा कर रिपोर्ट तैयार करें। यदि कोई लापरवाही बरती तो कार्रवाई को तैयार रहे। इस मौके पर एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, अश्वनी कुमार, हरनाम सिंह, सीसीओ विनय प्रताप, सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें