बागपत (ब्यूरो)। फैजुल्लापुर गांव में खेत से लौट रहे व्यक्ति को पुलिस के थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। इससे उसके शरीर पर निशान बने हैं। उसका आरोप है कि वह एक स्कूल के पास से गुजर रहा था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
फैजुल्लापुर निवासी व्यक्ति नरेश बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे खेत से लौट रहा था। गांव में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के पास उसे पुलिस वालों ने रोक लिया और उसकी डंडे से बुरी तरह से पिटाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसको छोड़ा। धमकी दी किसी के सामने शिकायत की या दोबारा रात को सड़क पर दिखाई दिया तो जेल भेज दिया जाएगा।
इससे वह भयभीत। उसने शुक्रवार को कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने उसको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर, सरूरपुर चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने कहा व्यक्ति रात के समय स्कूल से निकल रहा था। इससे पहले कई बार वहां पर चोरी की वारदात हो चुकी है। रात में वहां से गुजरने के बारे में जानकारी की। मारपीट का आरोप सरासर गलत है।