फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण गुप्ता बनीं तीज क्वीन

Sat, 06 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाली तीज और सावन के गीतों पर महिलाओं ने झूला झूला। मेंहदी और चूड़ी को एकत्र करने में  किरन गुप्ता और चांदनी वर्मा को  सम्मानित किया। 
विज्ञापन

शहर के गायत्री पुरम कॉलोनी में हरियाली तीज के अवसर पर चूड़ी और मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की संचालक सोनिया चौधरी ने बताया 15 सेकंड में अलग-अलग कलर की 12 चूड़ी को एकत्र करने वालों में गायत्री पुरम की किरन गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे गेम में मेहंदी की कीप से हैप्पी तीज लिखने में कोर्ट की चांदनी वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

निर्णय मंडल में रेनू भारती, विद्यावती, सत्यवती, उर्मिला और सुनीता देवी ने विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले हरियाली के गीतों पर झूला झूलते हुए महिलाओं ने नृत्य किया। इस मौके पर रीना शर्मा, कोमल, रेशमा, संजू, संगीता आदि रही। दूसरी ओर मुन्ना लाल एंक्लेव में महिलाओं ने हरियाली के गीत प्रस्तुत कर झूला झूला इसमें रुचि जैन, पुष्पा जैन, रेखा जैन, अल्का, राखी, सरिता, बबीता, साक्षी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल और आंचल ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता

छपरौली। कसबे के एम्बीशन हायर सेकेंडरी स्कूल में हरियाली तीज पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में काजल और जूनियर वर्ग में आंचल प्रथम रही।  इस दौरान प्राइमरी वर्ग में काजल पहले,  सोनी दूसरे और  प्रियांशी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में पहले  स्थान पर आंचल, दूसरे पर साईन और तीसरे स्थान पर प्राची रही। स्कूल प्रबंधक प्रवेंद्र खोखर ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें