फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली के खूनी कांड के आरोपियों पर गैंगस्टर

Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गांगनौली कांड में जेल भेजे गए युवको का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव के खूनी कांड के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। जेल में बंद धनौरा गांव की प्रधान के पति सहदेव समेत चारों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गांगनौली गांव के पंकज के मकान में 10 अक्तूबर की दोपहर खूनी खेल हुआ था। उनकी मां सविता देवी, बहन प्रीति, नाना मांगेराम, उनकी सुरक्षा में लगे पीएसी के एचसीपी राकेश शर्मा व पुलिस लाइन के कांस्टेबल विजय कुमार की हत्या कर एक एसएलआर लूट ली गई थी। 13 दिन बाद पुलिस ने सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव कोहरा निवासी पंकज मान पुत्र जगदीश मान, अगवानपुर गांव निवासी हरीश पुत्र रामदिया और दोघट के गांव धनौरा की प्रधान के पति सहदेव को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था।

बाद में पुलिस ने आरोपियों की मदद करने के आरोपी बुढ़पुर निवासी रविंद्र पुत्र मोहर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से आरोपी जेल में हैं। दोघट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।  इसके अलावा चांदीनगर पुलिस ने ढ़िकौली गांव के मिंटू और विकास के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मिंटू जेल में बंद है, जबकि विकास जेल से बाहर है।
विज्ञापन


 
एक और जिलाबदर पकड़ा
बागपत (ब्यूरो)। सिंघावली अहीर पुलिस ने पिलाना गांव में अपने घर में रह रहे जिला बदर सतीश पुत्र तिलकराम को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी कई जिलाबदर पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, सतीश जिले की सीमा में नहीं रह सकता। इसके बाद भी वह अपने घर में था। मुखबिर की सूचना पर घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने इसकी पुष्टि की है। बता दे कि शुक्रवार को चांदीनगर पुलिस ने पूरनपुर नवादा गांव के जिला बदर मोनू को उसके घर से पकड़ा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें