फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रमिक परिवार की सत्रह वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोस का ही एक युवक वहां पहुंचा और कपड़े से उसका मुंह दबाते हुए उठाकर एक बाग में ले गया। धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन बाग में पहुंचे तो युवक किसी को कुछ भी बताने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद परिजन किशोरी को उठाकर घर ले आए। शुक्रवार की सुबह परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है। उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें