फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा चेयरपर्सन के पति गाजियाबाद जेल शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट के बाद जेल में बन गया था तनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच बने तनाव के मद्देनजर जेल प्रशासन ने खेकड़ा चेयरपर्सन के पति को गाजियाबाद और कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को मेरठ की जेल में शिफ्ट कराया है।
विज्ञापन

जिला जेल में चार दिन पूर्व बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद से दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ था। इस मामले को लेकर जेल प्रशासन ने जांच पड़ताल कराई। एहतियात के तौर पर जेल प्रशासन ने शुक्रवार को खेकड़ा नगर की चेयरपर्सन संगीता धामा के पति रोहताश धामा को गाजियाबाद की डासना जेल और दूसरे गुट के कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका को मेरठ जेल में शिफ्ट करा दिया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। इसलिए एहतियात के तौर पर दोनों को शिफ्ट किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले जिला कारागार में कई बड़ी वारदात हो चुकी है। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या भी इसी जेल में हुई थी। आरोप तिहाड़ जेल में बंदी सुनील राठी पर लगा था। वर्तमान में इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बसी गांव के ऋषिपाल की हत्या भी जिला कारागार में ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें