संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 16 नए संक्रमित मिले है। इनमें एसओ रमाला और छपरौली भी शामिल है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे मिलने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। संक्रमितों के निवास स्थानों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1204 हो गई जबकि 23 लोगों की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष कोरोना पाजिटिव पाये जाने से थाने में खलबली मच गयी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी। चिकित्सकों ने थाना प्रभारी का टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद पूरे थाने को सैनिटाइज किया गया। उधर कस्बा छपरौली थाना प्रभारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। थाने में थाना प्रभारी के अतिरिक्त एक एसआई भी कोरोना पॉजिटिव हैं।