बड़ौत। शबगा गांव में डे-नाइट वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। शामली जनपद के गांव खरड़ व शबगा गांव की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें खरड़ की टीम 15-10 से विजयी रही। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संजीव ठेकेदार ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच शबगा व ढिकाना टीम के बीच खेला गया। जिसमें शबगा टीम 16-12 से विजयी रही। दूसरा मैच रंछाड़ व खरड़ के बीच खेला गया। जिसमें खरड़ टीम 18-10 से विजयी रही। फाइनल मैच शबगा व खरड़ के बीच खेला गया। जिसमें खरड़ की टीम 15-10 के अंतर से विजयी रही। विजेता टीम को संजीव ठेकेदार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका प्रदीप ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में इकबाल सिंह, लाल सिंह, ओमप्रकाश, सागर पंवार, शीशपाल सिंह, सनी, रामपाल, अरुण पंवार, देवेंद्र, भोपाल, मनोज फौजी का योगदान रहा। संवाद