फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यूजीसी कानून के खिलाफ एकजुट हुए खाप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांवों में जागरुकता अभियान चलाकर जल्द की जाएगी रैली
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के गुराना रोड पर शनिवार को ब्राह्मण समाज के थांबा चौधरी ओमकार शर्मा के आवास पर सर्व समाज के खाप चौधरियों की बैठक हुई। जहां यूजीसी के नियमों में हुए बदलाव का कड़ा विरोध जताया गया। वहीं रैली करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के चौरासी चौधरी सुभाष शर्मा ने कहा कि यूजीसी नियमाें में इस तरह से बदलाव को सहन नहीं किया जाएगा। सर्वखाप प्रत्येक गांव में जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी और इसके खिलाफ जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके बाद सरकार को चेताने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र होकर रैली की जाएगी। यदि जल्द ही इसमें बदलाव नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण, वैश्य और राजपूत ने अपने साथ सभी जातियों को जोड़कर देश के लिए बलिदान किए हैं। सरकार जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए सवर्ण और अन्य को लड़ाने का कार्य कर रही है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वहीं डॉ़ योगेश जिंदल ने कहा कि सरकार सवर्ण जातियों को बर्बाद करने पर तुली है, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा। ओमकार शर्मा ने बताया कि आठ मार्च को रामलीला मैदान में सवर्ण जाति के लोग कानून वापसी के लिए एकत्र होंगे, जिसमें अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर चौधरी शिव कुमार शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, त्रिलोकी नाथ शर्मा, राकेश शर्मा, डॉ़ जगपाल शर्मा, देव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें