फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आईएएस के अधिवक्ता भाई पर हमले में सपा नेता और पांच बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी और उनके बेटे समेत तीन को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया
विज्ञापन

फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आईएएस सना अख्तर के अधिवक्ता भाई वासिल समेत अन्य पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी और उनके पांच बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें शफीक सलमानी, उनके बेटे कामिल और साहिब को गिरफ्तार कर शनिवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं प्राथमिकी में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी आईएएस अधिकारी सना अख्तर के भाई वासिल ने बताया कि शुक्रवार को छत्ते वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। वहां पर पुरानी रंजिश में सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी ने पुरानी रंजिश में अपने बेटों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए हसन, अलीम, अनस और फिरोज को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सीएचसी में घायलों का उपचार कराया। पुलिस ने वासिल की तहरीर के आधार पर शफीक सलमानी, उनके बेटे कामिल, आदिल, मुदस्सर, शाहिब व मुजम्मिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें सीओ विजय चौधरी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। इसमें प्राथमिकी की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें