फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप चौधरियों ने बड़ौत से किया गाजीपुर बॉर्डर कूच करने का एलान

विज्ञापन
महापंचायत में मंचासीन देशखाप चौधरी और थांबेदार। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
खाप चौधरियों ने किया गाजीपुर बॉर्डर कूच करने का एलान
विज्ञापन

बड़ौत में आयोजित महापंचायत में उमड़ी हजारों किसानों की भीड़, सरकार को चेताया
वक्ताओं के निशाने पर रही भाजपा सरकार, सांसदों और विधायकों पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आहूत महापंचायत में खाप चौधरियों ने पूरी ताकत के साथ गाजीपुर बॉर्डर कूच करने का एलान किया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के साथ ही सांसदों-विधायकों के खिलाफ भी नाराजगी जताई।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत तहसील में सर्वखाप चौधरियों की अगुवाई में महापंचायत हुई। बड़ौत में किसानों पर लाठीचार्ज, गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा विधायक की हरकत पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। पांच घंटे चली महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौगामा खाप के चौधरी कृषिपाल राणा, चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष, थांबेदार यशपाल चौधरी, जयपाल चौधरी, ब्रजपाल चौधरी, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार ने एलान किया कि गाजीपुर बॉर्डर पर सर्वजातीय और सर्वसमाज के किसान पूरी ताकत झोेंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आंदोलन को तन, मन और धन से समर्थन की जरूरत है। गांव-गांव से रोजाना जत्थे गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे। किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए, तो बर्दाश्त नहीं होगा। पंचायत में पहुंचे एडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि बड़ौत में किसानों पर अगर किसी सिपाही ने बल प्रयोग किया है, तो उसकी जांच होगी। उनका सारा सामान सम्मान के साथ लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें