फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला की हत्या का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन करेंगे खाप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में रविवार को सर्वसमाज के खाप चौधरियों की बैठक हुई, जहां कुरीतियों को खत्म करने व शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वहीं पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या का दो दिन में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के चौरासी चौधरी सुभाष शर्मा ने कहा कि यूजीसी के नियम में बदलाव से समाज में रोष व्याप्त है। इस पर रोक लगा दिया गया है, मगर नियमों में बदलाव की मांग अभी पूरी नहीं हुई। सूरजपुर महनवा गांव के पास पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या करके शव फेंक दिया गया था। इसका अगर दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो सभी समाज के खाप, थांबा चौधरी व ब्लॉक अध्यक्ष एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। वहीं समाज में फैली दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, भ्रूण हत्या आदि कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, राम मेहर शर्मा, हरि भजन शर्मा, योगेश जिंदल, ओंकार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें